Thursday 17 March 2011

Ek Pahal ek Shuruwat


Ek Pahal ek Shuruwat

  बिलसपुर में हम ने सडक सुरक्षा की पहल की हम ने एक ऐसी शुरुवात की है जो पता नहीं कहा तक जाएगी
  नवरात्री में सप्तमी के रात को हजारो की तादात में लोग   महामाया देवी के दर्शन को पद यात्रा करते हुए  रतनपुर जाते है . उनकी सड़क से सुरक्षा के लिए लिये हम लोगो ने एक विचार को दर्शनार्थियो के लिए प्रस्तुत किया जिसे सब ने अपना स्नेह दिया और सराहा तथा इस विचार की सफलता की बधाई दी  
एक  विचार लेकर मेरे मित्र मनीष जायसवाल आये मुझे उनका विचार पसंद आया थोड़ी बहुत ऊपर निचे करने के बाद एक आइडिया हमने बना डाला जो आप सब के सामने है और उसका नाम रखा 
                                                      रेडियम सुरक्षा बेल्ट 

और इसे हमारी संस्था बिलासा नगर विकास समिति के बेनर तले करने का प्रयास किया 
शुरुवात में तो हमको लगा की हम  कुछ ऐसा सोच रहे है  जिस का कोई सडक सुरक्षा से लेना देना नहीं है. क्या कभी रेडियम बेंड से पदयात्रियो की सुरक्षा हो सकती है लेकिन जब अँधेरे में हमें रेडियम बेंड बंधे हुए पद यात्री दिखे तब लगा की  रेडियम सुरक्षा बेल्ट बाटने का उदेश्य पूरा हुआ तो की तस्वीरों में साफ़ दिखाई दे रहा है 





                    रेडियम सुरक्षा बेल्ट पहन कर पद-यात्रा करते रतनपुर महामाया देवी के                   दर्शन को जाते हुए       












































दोस्तों का शुक्रिया जिन्हों ने हमें इस  कार्य के लिए  अपना कीमती समय सहयोग दिया 

भरत लोनिया 
                    अध्यक्ष
     बिलासा नगर विकास समिति 

आप की आवाज

 मेरा ब्लॉग जगत में यह पहला कदम है मेरी कोशिश रहेगी की आप की आवाज के माध्यम से आप सब की आवाज उठाना .
अपने अधिकार एवं प्रतिफल प्राप्त करने के लिए आप की आवाज हमारी आवाज बन के निश्चित रूप से सफल होगी 


क्योकि अनेकता में एकता है . आज के  परिवेश में अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए आवाज में बुलंदी होना आवश्यक है